छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर अब तक नहीं पहुंची पुलिस।।

सेकंड ईयर की छात्रा कुमारी मनीषा पिता रमेश प्रजापति उम्र 19 वर्ष ग्राम तुकईथड़ मे अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में दुपट्टे से कूलर पर चढ़कर फंदा बांध अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी इस समय घर में परिवार के कोई सदस्य मौजूद नहीं थे इनका परिवार जो हार्ड बाजारों में मल्हारी की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा बसर करता आ रहा है रविवार के दिन भी माता पिता के साथ तीन भाई रविवार हाट बाजार मनिहारी की दुकान लगाने चले गए थे दो जुड़वा बहनों में एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है दूसरी कुमारी मनीषा जिसने फर्स्ट ईयर कंप्लीट कर सेकंड ईयर के लिए प्राइवेट पढ़ाई कर रही थी घटना लगभग 1:00 बजे दोपहर की दरमियानी है घर के अंदर से दरवाजा लगाकर टीवी का साउंड बढ़ा कर उसने इस घटना को अंजाम दिया तीन से चार घंटे तक दरवाजा नहीं खुला एवं लड़की के ना दिखने के कारण आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खटखटाया जहां से कोई आवाज नहीं आई खिड़की से देखने पर पता चला कि उसने गले में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मोहल्ले के ग्रामीण एवं आसपास के लोगों द्वारा खकनार थाना पुलिस को बार-बार फोन पर सूचना देने के बाद भी सूचना देने के उपरांत 2 घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी जबकि 13 किलोमीटर थाने की दूरी है

और पढ़े  पुलवामा में मारा गया लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी: अरुणाचल से शाह का बयान, कहा- सिर्फ विदेशी आतंकवादी बचे
  • Related Posts

    बैठक: भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की योजना पर मंथन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को 2026 में शिक्षा पर संसदीय परामर्श समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत की शिक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर…

    रूस-यूक्रेन युद्ध: नौ और बच्चे परिवारों से मिले, मेलानिया ट्रंप की पहल में अब तक क्या हुआ?

    रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कई बच्चे अपने परिवारों से बिछड़ गए थे। अब इनमें से नौ और बच्चों को उनके परिवारों से मिला दिया गया है। यह काम अमेरिका की…