शेर नाले में बनाया बाघ ने ग्रामीण को निवाला, तराई पूर्वी एवं हल्द्वानी डिवीजन के समीप हुई घटना, परिवार में कोहराम।

Spread the love

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के जंगल में बाघ ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज रविवार की सुबह गौलापार के जीतपुर रैक्वाल निवासी चनर सिंह सम्मल (75) रोजाना की भांति निकटवर्ती किशनपुर रेंज के प्रतापपुर जंगल में मवेशियों को चराने के लिए सुबह छोड़ आए और दोपहर लगभग 3:00 बजे से 4:00 के बीच अपने दो साथियों के साथ मवेशियों को घर वापस लेने गए हुए थे जहां यह घटना हुई।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह martolia ने बताया कि नन्धौर रेंज एवं किशनपुर रेंज की नॉर्थ किशनपुर बीट के समीप आरक्षित वन क्षेत्र के शेर नाला में पशुओं को चरा रहे चनर सिंह पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई ।

बाद में उनके दो अन्य साथी सुरेश सिंह और जीवन सिंह करीब आधे घंटे तक उन्हें ढूंढते रहे, आधे घंटे के बाद उनका क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में पड़ा देख उन्होंने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दिव्यांशु हत्याकांड: फरार 11 आरोपियों के खिलाफ इनाम व गैर जमानती वारंट की तैयारी
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *