विधायक निधि से लगेगा शहर में मिनी आक्सीजन प्लांट

Spread the love

कोविड महामारी के चलते आक्सीजन की लगातार कमी महसूस की जा रही थी जिसके कारण रुड़की में भी कई लोग अकाल का ग्रास बन गये लेकिन अब जल्द ही रुड़की में विधायक निधि से मिनी आक्सीजन प्लांट लगेगा। प्लांट लगने से आक्सीजन का संकट शहर से दूर हो जायेगा। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि विधायक निधि से 50 से 60 लाख की लागत से एक मिनी आक्सीजन प्लांट जल्द ही कैम्प कार्यालय में लगाया जायेगा। यह प्लांट अगले तीन सप्ताह में बन कर तैयार हो जायेगा जिस पर निःशुल्क आक्सीजन उपलब्ध होगी तथा आक्सीजन का संकट दूर होगा।
वर्तमान में नगर विधायक द्वारा रुड़की वासियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिये अपने व्यक्तिगत स्तर से पूरे प्रयास किये जा रहे जिसके अंतर्गत हैल्पिंग हैण्ड केयर सेन्टर में लगातार लोगों को लाभ मिल रहा है यहां पर प्रतिदिन 20-25 मरीजों को आक्सीजन लगाई जा रही है तथा प्रतिदिन 200 से अधिक कोरोना टेस्ट तथा प्रतिदिन 100 व्यक्तियों को वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। इसी के साथ साथ आयुष रक्षा किट, विटामिन सी, कैल्शियम व बुखार आदि की दवाईयां निःशुल्क बांटी जा रही है। जिससे लोगो को लगातार लाभ मिल रहा है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून: अगस्त के पहले हफ्ते में उत्तराखंड आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, हल्द्वानी में रैली कराने की तैयारी

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अगस्त के पहले सप्ताह उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं की रैली में आने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *