हरिद्वार मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग 3 लोगों की हुई मौत

हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में मामूली विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर की अंधाधुंध फायरिंग जिसमें गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई वही इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं।जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में एक महिला की मौत हो गयी थी जिसको दफनाने के बाद एक पक्ष वापस लौट रहा तब तभी रास्ते मे घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजीस के चलते अवैध असलहों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।जिसमे तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गयी हैं साथ ही आधा दर्जन लोग घायल बताए गए है।गांव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है वहीं मोके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार व एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार के अलावा सभी थानों की पुलिस मौजूद थी वही एसएसपी हरिद्वार ने बताया खेड़ी खुर्द गांव में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है जिसमे गोलियां भी चली हैं, गोली लगने से तीन लोगों को मौत हो गयी है,कुछ लोग घायल भी हुए है पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी वही खेड़ी खुर्द गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दि गई है

और पढ़े  देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…