विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जन जागरूकता अभियान चलाएगी..

Spread the love

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जनता को भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझाने के लिये जन जागरूकता अभियान चलाएगी।शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा के राज्यमंत्री पवन पांडेय ने भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केवल सपा के शासनकाल में हुये विकास कार्यों को अपने नाम किया है, कोई नया नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के नाम पर अयोध्या की जनता, किसानों के साथ केवल छल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, महंगाई की मार से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है, जबकि भाजपा को लोगों का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब गैस 500 रुपए था, पेट्रोल और डीज़ल 40-50 रुपये था, तब उन्हें महंगाई डायन लगती थी लेकिन अब वही डायन भौजाई लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है, आलम यह हुआ है कि बहन बेटियां सुरक्षित नही हैं।उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा सरकार से विश्वास उठ चुका है और अब टूट चुकी विश्वास की डोर लौट चलो अखिलेश की ओर नारे को आत्मसात कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेगी।


Spread the love
और पढ़े  UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन
  • Related Posts

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

    Spread the love

    Spread the loveहापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *