पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

Spread the love

टियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया है। अब ट्यूशन/कोर्स फीस, रजिस्ट्रेशन फीस और हॉस्टल फीस का ढांचा पिछले अकादमिक सेशन की तरह ही रहेगा।

वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रशासन के उच्चाधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में विद्यार्थियों की मांगों और हितों को ध्यान में रखते हुए फीस में की गई समूची बढ़ोतरी वापस लेने का निर्णय लिया गया। फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर विद्यार्थी पिछले कई दिनों से वीसी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वीसी ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स की ओर से जताई गई चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सस्ती और आसानी से उपलब्ध उच्च शिक्षा प्रदान करना यूनिवर्सिटी का लंबे समय से चला आ रहा उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी पूरी तरह वापस ली गई है। इसके चलते अकादमिक सेशन 2026-27 में फीस का ढांचा पिछले सत्र के स्तर पर ही कायम रहेगा।
डॉ. जगदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की भलाई और उनके अकादमिक हित यूनिवर्सिटी की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी इस समय गंभीर वित्तीय चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी योग्य विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
यूनिवर्सिटी के इस फैसले को छात्र वर्ग की चिंताओं को दूर करने और सस्ती, समावेशी व आसानी से उपलब्ध उच्च शिक्षा के प्रति अपने वादे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love
और पढ़े  नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव
  • Related Posts

    नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

    Spread the love

    Spread the loveकपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर…


    Spread the love

    पंजाब: पुलिस मुख्यालय-BJP कार्यालय उड़ाने की साजिश नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़ व पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट से…


    Spread the love