नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

कपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर चले गए। अगले दिन मौत होने के बाद दोस्तों ने शव को खेत में दफना दिया और घटना को छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस जांच के दौरान करीब 14 दिन बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।मृतक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी देसल के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार अमनदीप सिंह 14 अगस्त को गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने इसकी सूचना थाना फत्तूढींगा पुलिस को दी। कई दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने जब अमनदीप की मोबाइल डिटेल की जांच करवाई तो सामने आया कि उसने आखिरी बार अपने कुछ दोस्तों से बातचीत की थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ
थाना फत्तूढींगा पुलिस अमनदीप के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने लाई। थाना फत्तूढींगा के एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर गांव के युवक वरिंदर और पलविंदर उर्फ अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने खेत में शव दबाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धान के खेत से अमनदीप सिंह का शव बरामद कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया है। एसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम करवाने और परिवार के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  एलपीयू हिंसा: मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ गिरफ्तार, मंडी से धरा गया नाबालिग
  • Related Posts

    SC का बड़ा फैसला: पंजाब में 50 वार्डों का चुनाव रद्द, छह हफ्ते में फिर मतदान, BJP ने उठाए थे सवाल

    नामांकन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों को रोकने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के निकाय चुनाव से जुड़े 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर दिए हैं। इनमें पटियाला नगर…

    आप-भाजपा के बाद शिअद भी मैदान में: कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजर, पार्टी को एकजुट करने में लगे पायलट और परगट

    पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात धीरे-धीरे सजने लगी है। आप और भाजपा के बाद अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी छह अक्तूबर से डोर-टू-डोर अभियान के जरिये…