लालकुआं : भारी मतदान के लिए रावत ने जताया मतदाताओं का आभार..

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने प्रदेश में सफल मतदान के लिए मतदाताओं, प्रशासन और चुनाव आयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान के लिए अपनी रुचि दिखाई इससे प्रदेश में परिवर्तन अवश्यंभावी है। रावत ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और रुके हुए सारे विकास कार्य शुरू होंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद मतदान केंद्रों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। रावत ने पहले तल्ली हल्द्वानी स्थित अपने कैंप ऑफिस में पूजा अर्चना की तथा उसके बाद तल्ली हल्द्वानी स्थित नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उसके बाद वह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकल पड़े। सबसे पहले उन्होंने तल्ली हल्द्वानी गौजाजाली उत्तर शिशु भारती इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथों का जायजा लिया। यहां वह मतदाताओं से मिले। इसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौजाजाली, धौलाखेड़ा, सूपी भगवान पुरम, हाथी खाल, मोटा हल्दू, जयपुर खीमा, जयपुर बीसा आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह से शाम तक रावत ने बरेली रोड, लालकुआं, बिंदुखत्ता, गौलापार, चोरगलिया मैं विभिन्न बूंथों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने कई बूंथों में मतदान प्रक्रिया धीमी होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने चुनाव अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र निदान करने को कहा। इधर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग बूंथों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: मुख्य सेवक सदन में रक्षाबंधन कार्यक्रम, CM धामी ने बहनों से राखी बंधवाकर दी ढेर सारी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    देहरादून- बारिश से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर आया मलबा: प्राकृतिक गंधक पानी का स्रोत मलबे में दबा, वाहनों की आवाजाही बंद

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर ब्लॉक और थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वाड़ी पंचायत में धारकोट-बड़ेरना मोटर मार्ग पर तंगोलीगढ के पास पन्याली खाले से पानी और मलबा आने से धारकोट-बड़ेरना…


    Spread the love

    उत्तराखंड: सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर

    Spread the love

    Spread the loveपिथौरागढ़ जिले की सीमांत दारमा वैली (घाटी) में भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान (देहरादून) के हालिया अध्ययन में खुलासा हुआ है कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *