उत्तराखंड : इन 3 विधानसभाओं में धुआंधार वोटिंग, अपना वोट डालने जा रहे व्यक्ति की हुई हार्ट अटैक से मौत ।

नरेंद्रनगर टिहरी में लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने जा रहे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। कुमाली गांव निवासी वीर सिंह तोपवाल (67) मतदान करने के लिए चौंपा मतदान केंद्र पर जा रहा थे। वीर सिंह चौंपा मतदान केंद्र की सीढ़ी पर ही पहुंचे थे, कि उसके सीने में दर्द उठने लगा। साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें कुछ देर वहीं सीढ़ी पर बैठाकर रखा, लेकिन उनका दर्द बढ़ता गया। सूचना पर 108 सेवा मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया, लेकिन श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचने पर डा. शिवानी रमोला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वीर सिंह का पहले से उपचार चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक था।
प्रदेश में 3:00 बजे तक 49.27 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक मतदान उत्तरकाशी जिले में 56.23 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम अल्मोड़ा जिले में 43- 17 फ़ीसदी मतदान हुआ है। हरिद्वार जिले में तीन बजे तक 54.40, रुद्रप्रयाग जिले में 50.27, बागेश्वर जिले में 46.64, पौड़ी में 43.94, पिथौरागढ़  में 45.50, नैनीताल में 52.36 ,देहरादून में 45.56, टिहरी गढ़वाल में 44.74, चंपावत जिले में 47.63 ,चमोली जिले में 48.11, उधम सिंह नगर में 53.30, उत्तरकाशी जिले में 56.23 एवं अल्मोड़ा जिले में 43. 17 प्रतिशत मतदान हुआ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: क्षेत्र पंचायतों को सौगात, सशक्त बनाने के लिए सीएम धामी ने की चार बड़ी घोषणाएं
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…