राहुल गांधी ट्रैक्टर से पहुंचे संसद भवन, बिना नंबर प्लेट का था ट्रैक्टर हुआ जब्त

Spread the love

कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचने पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खूब चर्चा में हैं। चर्चा तो उस ट्रैक्टर की भी हो रही है जिसे अब दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया है। मानसून सत्र के कारण अति सुरक्षित माने जाने वाले इस इलाके में धारा 144 लागू है। राहुल गांधी बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रैक्टर चलाकर आए थे, इसलिए ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए जब राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए संसद पहुंचे तो उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार थे। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और श्रीनिवास बी.वी को पहले ही हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को तुरंत ये काले कानून हटा लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है, उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।  

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। केंद्र सरकार से उनकी कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला । सरकार ने जहां साफ कर दिया है कि तीनों कानून वापस नहीं लिए जाएंगे वहीं किसान कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। कांग्रेस लगातार किसानों के समर्थन में खड़ी है।

और पढ़े  बड़ा खुलासा: जिस आईपी पते से भरा गया टेंडर, उसी से कर लिया गया मंजूर, विजिलेंस जांच की सिफारिश

किसानों के समर्थन में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में प्रदर्शन और रैलियां कर चुकी है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी संसद पहुंचे थे।


Spread the love
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *