राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर: अब अकाउंटिंग सिस्टम संभालेगी TCS, अयोध्या में हुई बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

Spread the love

राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर: अब अकाउंटिंग सिस्टम संभालेगी TCS, अयोध्या में हुई बैठक में पास हुआ प्रस्ताव
ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का अकाउंटिंग सिस्टम टीसीएस को सौंप दिया गया है. टीसीएस अपना डिजिटल सिस्टम तैयार कर रहा है. यह कार्य 2 महीने से चल रहा है.
अयोध्या राम मंदिर के अकाउंट का काम अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज देखेगी. राम मंदिर निर्माण समिति की बुधवार को हुई बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास हुआ और टीसीएस को यह जिम्मेदारी दी गई. इस बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय समेत अन्य पदाधिकारी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टूब्रो के इंजीनियर्स शामिल हुए.
ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का अकाउंटिंग सिस्टम टीसीएस को सौंप दिया गया है. टीसीएस अपना डिजिटल सिस्टम तैयार कर रहा है. यह कार्य 2 महीने से चल रहा है. माना जा रहा है कि दिसंबर तक अकाउंटिंग सिस्टम डिजिटल होते ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज राम मंदिर के अकाउंटिंग सिस्टम को मैनेज करने लगेगा.
ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक में हुए अहम फैसलों के बारे में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस बैठक में मंदिर के अतिरिक्त परिसर में किस क्रम में निर्माण हो उस पर विचार किया गया है. पानी की कितनी खपत व वर्षा काल में पानी कहां जाएगा उस पर विचार किया गया है. कचरा व सीवेज ट्रीटमेंट प्लानिंग पर विचार किया गया है.

और पढ़े  डिप्टी CM ने बताया कांग्रेस क्यों चाहती है बसपा से गठबंधन, चुनावों को लेकर किया ये खुलासा

अब पूरे 70 एकड़ के राम जन्म भूमि परिसर को इको फ्रेंडली बनाया जाए इस पर निर्णय लिया गया है. राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक 18 अक्टूबर से चल रही थी जो 20 अक्टूबर को सर्किट हाउस में समाप्त हुई. ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो व टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स के प्रतिनिधि शामिल हुए.


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *