राज्यपाल ने दिए आदेश – कोरोना की तीसरी लहर के कारण एक भी बच्चे की मौत न हो, सभी अधिकारी रखें ऐसी तैयारी ।

Spread the love

उत्तराखंड/नैनीताल – राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अधिकारी ऐसी तैयारी रखें कि तीसरी लहर में कोविड के कारण एक भी बच्चे की मौत न हो। इसके लिए शासन प्रशासन को राजभवन का हर संभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने ऑक्सीजन के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं, सीएसआर के माध्यम से पर्याप्त संसाधन रखने और आशा, आंगनबाड़ी वर्करों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए।

मंगलवार को राजभवन में कुमाऊं मंडल में कोरोना नियंत्रण की स्थिति पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर शासन से वैक्सीन की मांग करें और सभी श्रेणियों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं। राज्यपाल ने गोद लिए गए गहना गांव में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भेजने को कहा।

आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने राज्यपाल को बताया कि मंडल में कुल पॉजिटिव केस एक लाख से अधिक दर्ज किए गए थे। पहली लहर की अपेक्षा दूसरी लहर में प्रवासियों के लौटने की संख्या कम रही है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में संक्रमण से बचाव व टीकाकरण की जानकारी दी। आईजी अजय रौतेला ने बताया कि पुलिस ने ड्रग्स व नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
पर्यटन को पटरी पर लाने के प्रयास हों
नैनीताल। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में शासन से बाजार को नियमों के साथ खोलने में छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नैनीताल के पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए बोट, रिक्शा, घोड़ा-खच्चर चालकों को एसओपी का पालन कराते हुए संचालन की अनुमति पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने बोट, रिक्शा, घोड़ा-खच्चर चालकों को राजभवन की ओर से भी राहत सामग्री प्रदान करने की बात भी कही।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- हाईकोर्ट ने खारिज की नौटियाल की याचिका, बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपी को झटका

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *