यूपी में हाई अलर्ट : 9 रेलवे स्टेशनों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लिखा-जिहादियों की मौत का बदला लूंगा ।

Spread the love

मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे डाक से धमकी भरा पत्र पहुंचा। इस पत्र में मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है।
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। हालांकि इससे पहले तीन धमकी भरी चिट्ठी रेलवे स्टेशन पर आई है।
इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया।


Spread the love
और पढ़े  बेड पर युवती की ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, दो गिरफ्तार
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: राम जन्मभूमि परिसर में फिर पहुंची SIT, बंद कमरे में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ जारी

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर से जुड़े मामले की जांच तेज हो गई है। SIT की टीम शुक्रवार सुबह गेस्ट हाउस से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुई।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस का बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप पर चोरी को लेकर होती थी बातचीत, चैट में मिले सुबूत

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के मोबाइल से बेहद पुख्ता साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। कई आरोपियों की व्हाट्सएप चैट में रकम पार करने और उसके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *