मोटाहल्दू : दूधिया स्ट्रीट लाइटों से जगमग हुआ धनपुर, तुलारामपुर गांव, सीमा पाठक ने किया शुभारंभ

Spread the love

दूधिया स्ट्रीट लाइटों से जगमग हुआ धनपुर, तुलारामपुर गांव, प्रधान सीमा पाठक ने किया शुभारंभ

ग्राम पंचायत जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक में ग्राम सभा वासियों को दीपावली की सौगात देते हुए पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव धनपुर, तुलारामपुर, अंबा विहार कॉलोनी में लगभग डेढ़ लाख की लागत से स्ट्रीट लाइटों के कार्य का शुभारंभ किया। दूधिया स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को रात के समय में सड़क पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इस वजह से उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से लगभग दो दर्जन स्ट्रीट लाइटों को लगाया है। आज सांय ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने स्ट्रीट लाइट का बटन दबा कर लाइटों को चालू किया। ग्रामीण सड़क में लाइट जलते ही रोड दूधिया रोशनी से जगमग हो उठा। इस दौरान ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर उक्त योजना का स्वागत किया। बेहतरीन चौमुखी विकास कार्यों के लिए तहे दिल से ग्राम प्रधान सीमा पाठक का धन्यवाद कर आभार जताया। प्रधान ने बताया कि इस स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत प्रधान व्यक्तिगत अपनी ओर से इसके बिल का भुकतान करेंगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइटों के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।

इस दौरान मुख्य रूप से उप प्रधान राकेश कविदयाल, कीर्ति पाठक,
धाराबल्लभ कविदयाल, गिरीश बिरखानी, आशीष दुमका, लक्ष्मीदत्त तिवारी, मनोज बिरखानी, कार्तिक बिरखानी, चंपा पांडे, पिंकी कांडपाल, चंद्रा बिष्ट, बबीता जीना, रेखा दुमका, अंकित बमेठा, मनीष कबड़ाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: CEO फोन से भी कर सकेंगे मंदिर के 32 कैमरों की निगरानी, कार्यालय में लगेगी एलईडी स्क्रीन

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *