उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 8 नए केस मिले, 5 महीने के कोरोना संक्रमित बच्चे की उपचार के दौरान मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 9617 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़, में दो-दो, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343904 हो गई है। इनमें से 330201 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7401 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

पांच महीने के बच्चे की उपचार के दौरान मौत
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए गए पांच महीने के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चा कोरोना संक्रमित था। जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी पांच महीने का बच्चा प्रशांत चंद पुत्र नरेंद्र चंद बुखार और खांसी से पीड़ित था। बच्चे की तबीयत अधिक बिगड़ने पर नेपाल के चिकित्सकों ने बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया तो रविवार को परिजन बच्चे को लेकर झूलाघाट से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ आए। यहां एंटीजन जांच में बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। रात करीब दो बजे बच्चे की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…