पौड़ी गढ़वाल : चार दिवसीय एमटीवी प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय विधायक मुकेश कोली की अध्यक्षता में संपन्न ।

जिला पर्यटन विभाग पौड़ी के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय एमटीवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन स्थानीय विधायक मुकेश कोली की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पर प्रशिक्षु युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों में माउंटेन बाइकिंग में अपार संभावनाएं हैं। सरकार के द्वारा साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला पर्यटन परिसर पौड़ी में आज चार दिवसीय माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक मुकेश कोली ने कहा कि पौड़ी में एडवेंचर खेलों की अपार संभावनाएं है। जिसके लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माउंटेन बाइकिंग से जुड़कर स्थानीय युवा साहसिक खेलों में अपना भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की ओर से भी लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। जिससे युवा साहसिक खेलों में भविष्य बना कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे।
इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि चार दिवसीय माउंटेन बाइकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम को महामहिम राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया था, जबकि आज इसके समापन अवसर पर स्थानीय विधायक ने फ्लैग ऑफ किया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था, जिन्हें आज प्रमाण पत्र वितरित किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…