थराली / चमोली : सड़क के लिए आंदोलन की राह, आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी।

आजादी के इतने वर्षों बाद भी आज अगर किसी क्षेत्र वासियों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है तो इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है। यहीं हालात जनपद चमोली का थराली नगर पंचायत क्षेत्र के भेटा वार्ड के ग्रामीणों की है। भेटा वार्ड के ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क की मांग को लेकर सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थराली मुख्य बाजार से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया।

आपको बता दें कि नगर पंचायत थराली के भेटा वार्ड आजादी के इतने वर्षों बाद भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। ग्रामीणों की इस परेशानी को देखते हुए थराली से पूर्व विधायक मगन लाल शाह के कार्यकाल में भेटा के लिए नासिर बाजार से 800 मीटर सड़क की स्वीकृति के लिए 42 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी लेकिन इसके बावजूद अभी तक यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू न हो पाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं और ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

भेटा वार्ड के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से अपनी सड़क संबंधी समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा है।और चेतावनी दी है कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे मतदान करने का बहिष्कार करेंगे। इससे पूर्व विकास खंड नारायणबगड़ के ग्राम पंचायत नाखोली के ग्रामीणों ने भी सड़क नहीं तो मतदान नहीं की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा था।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय, आतापी-बातापी से जुड़ी है ये बात
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…