मोटाहल्दू : जग्गीबंगर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत फील्ड आउटरीच ब्यूरो ने कराया स्तनपान के महत्व पर कार्यक्रम

Spread the love

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत फील्ड आउटरीच ब्यूरो नैनीताल द्वारा आज स्तनपान के महत्व विषय पर एक कार्यक्रम जग्गी बंगर ग्राम हल्दूचौड़ मे आयोजित किया गया ।
यह कार्यक्रम हर वर्ष 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम जग्गी बंगर की ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, रोहित बिष्ट, कौस्तुभ चंदोला व वक्ताओं में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल की डॉक्टर रूपाली गुप्ता, डॉक्टर कनक मीत, सिस्टर कृष्णा कुमारी सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और गांव की कई महिलाओं ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में स्तनपान के महत्व को लेकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु डॉक्टर्स द्वारा स्तनपान के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई जिसमें सुशीला तिवारी की डॉ रुपाली द्वारा स्तनपान दिवस के विषय में बताते हुए इस सप्ताह को मनाए जाने का उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और यह भी बताया गया कि इस बार के इस सप्ताह की थीम है- स्तनपान का बचाव करना हम सबकी बराबर जिम्मेदारी है ।

वही डॉक्टर कनकमीत द्वारा स्तनपान किस प्रकार से कराना चाहिए इस बात पर पूर्ण जानकारी दी गई और यह भी बताया गया कि यह केवल मां की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि घर परिवार के अन्य लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह मां को इस कार्य में सहायता प्रदान करें ।
भारतीय सूचना सेवा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश सिन्हा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम का संचालन विभागीय अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट, शोभा चारक, डॉक्टर दीपा जोशी द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया । कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए गए ।

और पढ़े  धामी सरकार की सख्त कार्रवाई: नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई, ईई, एई और जेई निलंबित

कार्यक्रम के समापन में ग्राम प्रधान दीपा रोहित बिष्ट द्वारा विभाग के कार्यों की सराहना की गई ।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *