धामी सरकार की सख्त कार्रवाई: नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई, ईई, एई और जेई निलंबित

शासन ने देहरादून में नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षण में शिथिलिता बरतने के चलते प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

28 जुलाई को नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिससे लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। मामले में मुख्य अभियंता ने तीन अगस्त को जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। अब शासन ने मामले में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को निलंबित कर दिया है।
तीनों अधिकारियों को दीर्घ शास्ति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है। लोनिवि सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय के जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबंधीय शर्ताें का अनुपालन और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया है।
सचिव ने लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पुल को भविष्य में बचाए जाने के लिए बताए गए सुझाव पर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर काम करने का भी निर्देश दिया है।

नदी के बहाव को मोड़ना था
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि नदी के बहाव को मोड़ने, रिवर ट्रेनिंग वर्क करने की व्यवस्था की जानी थी, जो नहीं की गई। इसके चलते नदी का बहाव एक तरफ हो गया और उससे कटाव हुआ और एप्रोच रोड धंस गई।

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…