बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी करते हुए गणना कक्ष की CCTV फुटेज में दिखा

बदरीनाथ धाम के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी हिमाचल निवासी जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दो जुलाई की गणना की सीसीटीवी फुटेज में वह बार-बार दान सामग्री में से कुछ उठाकर जेब में डालता दिखाई दे रहा था।

 

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-3, नूरपुर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) निवासी मनोज कुमार बदरीनाथ धाम के समीप लामबगड़ स्थित जल विद्युत परियोजना की जेपी कंपनी में तैनात है। वह कंपनी के अधिकारियों व उनके रिश्तेदारों को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कराने की जिम्मेदारी संभालता था और चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था। इसी दौरान वह हाथ साफ कर लेता था।

 

उधर, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब ढाई बजे पुलिस ने लामबगड़ स्थित उसके आवास से उसे हिरासत में लेकर बदरीनाथ थाने पहुंचाया, जहां गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। बताया कि चोरी की कुछ सामग्री उसके आवास पर है, कुछ सामग्री यात्रियों को बेच दी और कुछ सामग्री मेहमानों को गिफ्ट कर दी। उसके आवास से चोरी का काफी सामान मिल गया है। पुलिस मंदिर समिति से जुड़े कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…