नैनीताल / हल्द्वानी : राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम का मातृशक्ति द्वारा तिलक लगाकर हुआ स्वागत व अभिनंदन..

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह कमर कस कर चुनावी तैयारी में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का आज पूर्वी मंडल के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दुष्यंत गौतम ने आज हल्द्वानी पूर्वी मंडल में कार्यकताओं को यही संदेश दिया। कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। लक्ष्य 60 पार है, जो हर हाल में पूरा होगा।
कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रदेश प्रभारी श्री गौतम ने कहा कि अब चुनाव नजदीक देख कांग्रेसी बरसाती मेंढक की तरह निकल रहे हैं। कांग्रेस के पास बोलने को कुछ नहीं है। कहा कि हम केेंद्र व राज्य सरकार के कामों को लेकर चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के जरिये लोगों के बीच गये और उनकी हर संभव मदद की। जबकि कांग्रेस के लोग घर में बैठे रहे, और अब चुनाव नजदीक आते देख दुष्प्रचार पर उतर आए हैं। कहा कि कांग्रेस को दो बूंद
पोलियो ड्राप तैयार करने मे 20 साल लगे, लेकिन भाजपा के शासन में एक साल के भीतर ही करोड़ों लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और साल के अंत तक सबको वैक्सीन लगा दी जायेगी। यह प्रधानमंत्राी मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी तुष्टीकरण जारी रहा और जहां धर्म के आधार पर एक डाक्टर के परिजनों को एक करोड़़ दिये गये जबकि कोरोना से जान गंवाने वाले सैकड़ों डाक्टरों के परिजनों की सुध भी नहीं ली गई। हरिद्वार कुंभ में कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर हिन्दू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की गई। हरिद्वार में केस बहुत कम थे और विपक्ष की नजर महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली राज्यों की ओर नहीं गई। कहा कि देश की जनता की प्रधानमंत्री मोदी पर पूरी आस्था है। जनता ने मोदी सरकार के कामों का सराहा है। चुनाव हमारे लिए सेवा का जरिया है। इसके जरिये हम जनता की सेवा करते रहेंगे। वार्ता के दौरान लाल कुआं विधानसभा के विधायक नवीन दुमका ,जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित आर्य ,जिला मंत्री दिनेश खुल्बे महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष रुकमणी बिष्ट, मंडल महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी ,पूर्वी मंडल महिला मोर्चा की टीम ,प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, भुवन जोशी, संजय दुमका आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी- BJP की प्रदेश कार्यसमिति में नैनीताल का दबदबा, तीन दिग्गज बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *