भारतीय जनता पार्टी अयोध्या मंडल की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर हुआ हवन पूजन का कार्यक्रम*

Spread the love

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व पटल पर भारत की पहचान बनाने वाले माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज अयोध्या मंडल अध्यक्ष श्री बालकृष्ण वैश्य जी के नेतृत्व में की उनके दीर्घायु एवं लंबी जीवन की कामना के साथ देवकाली मंदिर पर हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा के नेतृत्व में भगवान जगत की सृष्टि रचियता शिल्पकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन कर सभी कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महानगर अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सागर छात्र नेता युवा भाजपा नेता रंजीत गौतम युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता मंडल मंत्री घनश्याम गुप्ता रंजना सागर रमन पांडे भानु प्रताप सिंह अमन विश्वकर्मा हर्षित श्रीवास्तव मनीष मिश्रा बाबा सैनी समाज के अध्यक्ष विक्रम विमलेंद्र एवं बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही . भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री बालकृष्ण वैश्य जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की क्षमता की ओर अग्रसर है और आने वाले दिनों में भारत विश्व पटल पर सभी को राह दीखाने में सक्षम होगा , माननीय प्रधानमंत्री जी जन्म दिवस के अवसर पर लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । मंडल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार मंडल के के सारे कार्यक्रम नियत समय पर तय कराए जाएंगे माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सृष्टि के शिल्पकार विश्वकर्मा जी के जन्म दिवस के अवसर पर पड़ने पर यह सुनिश्चित हो जाता है कि नहीं भारत का पुनर्निर्माण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों द्वारा ही होगा । प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इन कार्यक्रमों के आयोजनों की सिलसिला है जो नियमित चलते रहेंगे ।

और पढ़े  मुनाफे का सपना दिखाकर सेवानिवृत्त नेवी अफसर से ठगे 2.23 करोड़, अवैध एप के जाल में फंसे बुजुर्ग

Spread the love
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *