तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

मीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक उछलकर सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरा, जबकि दो अन्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए। शनिवार सुबह नाले से युवक का शव बरामद हुआ, वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे ने भी दम तोड़ दिया।

राठ थाना क्षेत्र के इठकोर गांव निवासी राम गणेश परिहार (50) शुक्रवार को अपने साथियों राजू अहिरवार (35) और माधव (40) के साथ किसी काम से राठ गए थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे कुर्रा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे पांच फीट गहरे नाले में जा गिरा। बारिश के कारण नाले में पानी भरा हुआ था। वहीं, राम गणेश और माधव सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम गणेश और माधव को तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोग नाले में गिरे राजू को नहीं देख सके।
शनिवार सुबह जब अस्पताल में भर्ती माधव को होश आया, तब उसने राजू के नाले में गिरने की बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, तब नाले से राजू का शव बरामद हुआ। उधर, गंभीर हालत के चलते राम गणेश को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…