उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे। 18 साल में यह पहली बार था, जब किसी मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव लड़ा। इससे पहले 2003 में सीएम रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ा था। इस बार सीएम योगी ने गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी.
पांच साल का कार्यकाल पूरा कर फिर से सत्ता पाने वाले पहले सीएम.
2003 के बाद योगी पहले ऐसे नेता, जो विधायक रहते हुए बनेंगे सीएम.
लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले भाजपा के पहले सीएम.
यूपी में अब तक माना जाता रहा है कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी सुरक्षित नहीं रहती है। उसकी सत्ता में वापसी नहीं होती। इस कारण कुछ मुख्यमंत्री तो नोएडा जाने से बचते रहे। उद्घाटन या शिलान्यास को लेकर कुछ को कार्यक्रम के सिलसिले में वहां जाने की जरूरत पड़ी तो नोएडा न जाकर अगल-बगल या दिल्ली के किसी स्थान से इस काम को पूरा किया गया। योगी ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो नोएडा जाने से डरने के बजाय वहां कई बार गए। उन्होंने नोएडा जाने के बाद भी लगातार पांच साल मुख्यमंत्री रहकर एक मिथक तोड़ दिया, और अब फिर से सत्ता में आकर सारे मिथक तोड़ दिए।
39 साल बाद किसी सीएम ने लगातार दूसरी बार अपनी पार्टी को जीत दिलाई.
गोरखपुर शहरी सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की








