बड़ी खबर : पार्टी की हार से निराश होकर इस नेता ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में किया गया भर्ती।।

Spread the love

पार्टी की हार से निराश होकर इस नेता ने की आत्मदाह की कोशिश.
कानपुर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने बृहस्पतिवार दोपहर में विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। आत्मदाह के लिए जैसे ही आग लगाई पुलिस ने देख लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने से दुखी होकर यह कदम उठाया है।
एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक कानपुर नगर के वरिष्ठ सपा नेता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू चार बजे करीब विधान भवन के सामने पहुंचा। अचानक उसने अपने ऊपर तेल उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगाई। इसी बीच पुलिस ने देख लिया। आननफानन पुलिस उसे लेकर सिविल अस्पताल गई। जहां उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक करीब 40 प्रतिशत जलने की बात चिकित्सकों द्वारा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कानपुर में सपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। वह अस्पताल जाते समय चीख रहे थे कि भाजपा की दोबारा सरकार बनने से वह दुखी हैं।विधान सभा चुनाव की गणना बृहस्पतिवार को हो रही थी। इस दौरान भाजपा की दोबारा सरकार बनने के रूझान मिलने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यालय और विधानभवन केआसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वहीं इतनी भारी संख्या में  पुलिस की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास करना सवालों के घेरे में है। हालांकि पुलिस अपनी पीठ इस बात को लेकर थपथपा रही है कि उसने नरेंद्र को बता लिया।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: अयोध्या में सड़क पर उतरे वकील, बोले- चंपत राय पर दर्ज करो FIR, पुलिस ने दौड़कर रोका

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नोटों की गड्डियां और खुले नोट, 70 बार चोरी कैमरे में कैद, पहली बार सामने आई SIT रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक, गणना प्रक्रिया की निगरानी के नियमों को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बदलकर कमजोर कर दिया। रिपोर्ट में…


    Spread the love

    प्रदेश में मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी, यहां हो सकता वज्रपात

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को यूपी के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *