बड़ी खबर : आईबी का अलर्ट : दिल्ली में हो सकता 15 अगस्त से पहले ड्रोन हमला, आतंकी बड़ी साजिश की फिराक में

Spread the love

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत के खूफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है कि 15 अगस्त से पहले राजधानी में कभी भी ड्रोन से हमला हो सकता है। जम्मू और उत्तर प्रदेश में आतंकी वारदात अंजाम देने में नाकाम रहे दहशतगर्द अब देश की राजधानी को दहलाने की बड़ी योजना बना रहे हैं।
इसके अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली सहित देश के मेट्रो शहरों समेत कई शहरों पर हमला करा सकती है। आतंकियों को मानव बम बनाकर या फिर टारगेट किलिंग के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है।
देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इस तरह के इनपुट्स मिले हैं। इस तरह के इनपुट्स के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। 

दिल्ली पुलिस की आतंकी निरोधी सेल स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाहौर के जौहर हाउस में राजस्व बोर्ड हाउसिंग सोसाइटी में देश के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद के आवास के बाहर 23 जून को बम धमाका हुआ था। इस धमाके से भारत का कोई लेना-देना नहीं है।

मगर आईएसआई व हाफिज सईद इस धमाके का बहाना बनाकर आतंकी हमला करवा सकते हैं। आईएसआई आतंकियों को मानव बम या फिर टॉरगेट किलिंग करवा सकती है। 

इनपुट्स में कहा गया है कि देश की महत्वपूर्ण इमारत व भीड़भाड़ वालों जगहों को निशाना बताया जा सकता है। भीड़भाड़ जगहों पर छोटे-छोटे बम धमाके करवाए जा सकते हैं।
देश के मेट्रो शहरों में ड्रोन से हमला करवाया जा सकता है
देश के मेट्रो शहरों में ड्रोन से हमला करवाया जा सकता है। ये भी इनपुट्स मिले हैं कि आईएसआई ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है और देश में स्लीपर सेल व गैंगस्टर का आतंकी वारदातों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

और पढ़े  टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध हटा,हफ्ते भर बाद लौटा टेलीग्राम, बैन हटते ही प्लेस्टोर पर हुई वापसी, कई पाबंदियां अभी भी बरकरार

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में ड्रोन हमला व लखनऊ , यूपी से पकड़े आतंकियों को हाफिज सईद के आवास पर हुए बम धमाके के बदले के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस आतंकी वारदातों को रोकने लिए सभी कदम उठा रही है। समय-समय पर मॉक ड्रिल की जा रही हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ करने के लिए लखनऊ, यूपी रवाना हो गई है। स्पेशल सेल क टीम यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए अलकायदा के आतंकियों से पूछताछ करेगी। स्पेशल सेल ने वर्ष 2015 में भी अलकायदा के पैन इंडिया मॉड्यूल का खुलासा किया था और छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। 

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार आतंकी उमर अल मंडी का असली नाम सैयद अख्तर है। उसने अब अपना नाम बदल लिया है और अपना नाम उमर अल मंडी रख लिया है। ये आतंकी दिल्ली के केस में वांछित है। अली मंडी अलकायदा के आतंकी मोहम्मद शर्जील इस्मान का करीबी बताया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    जलेबी के लिए कत्ल: लाइन में नहीं लगना चाहता था नीरज, देरी होने पर विक्रेता के सिर में मारी थी गोली, अब उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love राजधानी दिल्ली में महज जलेबी पहले देने से इनकार करने पर मिठाई विक्रेता की गोली मारकर हत्या करने के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी…


    Spread the love

    650 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व DGHS समेत दो लोग गिरफ्तार, सरकार ने सात कर्मियों को किया निलंबित

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *