प्रधानमंत्री मोदी-नड्डा ने दी रक्षामंत्री राजनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं,ऐसे जताया रक्षामंत्री ने आभार।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है। प्रधानमंत्री ने कई सप्ताह के अंतराल के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानीमानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए।
मोदी की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा शुभकामनाओं और अच्छे शब्दों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपके कुशल नेतृत्व में भारत मजबूत होकर उभरा रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश सकारात्मक बदलाव के मुहाने पर है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: सक्रिय हुआ मानसून, आज भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट
  • Related Posts

    जनगणना में पूछे जाएंगे कौन से 40 सवाल?,जाति क्या, कोविड टीका कहां लगवाया?, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दौरान जनसंख्या की गणना के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। सरकारी आदेश के मुताबिक,…


    Spread the love

    चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the loveडोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत अमेरिका के 40 से ज्यादा व्यापारिक साझेदारों की पहचान की है। इन पर आरोप है कि वे एक ‘शैडो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *