उत्तराखंड : देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगा वीकेंड पर सुबह से ही 8 किमी लंबा जाम, पर्यटक हुए परेशान

देहरादून-मसूरी मार्ग पर शनिवार की सुबह लंबा जाम लग गया। जिस वजह से वीकेंड पर पर्यटन नगरी मसूरी में जाने की हरसत लिए लोग रास्ते में ही परेशान हो गए। यहां मसूरी से पहले ही करीब 10 किमी. लंबा जाम लग गया। जिससे लोग खासा परेशान दिखे। दरअसल, पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए अब शुक्रवार से मसूरी में आने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। शनिवार को मसूरी मार्ग पर कुठाल गेट पर पुलिस पर्यटकाें की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, दून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज की चेकिंग कर रही है। वीकेंड पर मसूरी जाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जिस वजह से कुठाल गेट से मैक्स हॉस्पिटल तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया है।

और पढ़े  स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ केस: आरोपी शिक्षक समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…