प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा..

Spread the love

मानसून सत्र 19 जुलाई यानी कल से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से सभी दलों को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक में सत्ता पक्ष, विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने के लिए की अपील की जाएगी। संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा है।

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद में 19 दिन कामकाज चलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह संसद का पहला सत्र होने जा रहा है। मानसून सत्र के इस बार हंगामेदार होने की आशंका है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोविड कुप्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत, विदेश नीति, राफेल डील समेत जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही शुरू के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज नहीं ली है उन्हें संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।


Spread the love
और पढ़े  CJP- डीयू के बाद सीजेपी प्रोटेस्ट पर जेएनयू ने जारी की एडवाइजरी, प्रदर्शनों में जाने से बचने को कहा
  • Related Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक: यह लोकतंत्र की जीत है, CJP और देश की ‘जेन जी’ को बधाई

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जाने-माने शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर 20 दिन…


    Spread the love

    Delhi CJP- कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके? जानिए क्या करते थे पहले

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक को लेकर राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *