प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव’ को आज करेंगे संबोधित, अपने विचार करेंगे साझा।

Spread the love

देश के प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचारों को साझा करेंगे जहां भारत कोविन मंच को दूसरे देशों के लिए डिजिटल जनसेवा के तौर पर पेशकश करेगा ताकि वे अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को संचालित कर सकें। बता दें कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और उगांडा सहित करीब 50 देशों ने टीकाकरण अभियान के लिए डिजिटल मंच कोविन को अपनाने में रूचि दिखाई है। यह जानकारी हाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत सॉफ्टवेयर को नि:शुल्क साझा करने के लिए तैयार है।

शर्मा ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मंच का ओपेन सोर्स संस्करण तैयार करें और जो भी देश इसे चाहते हैं उन्हें नि:शुल्क दें। एनएचए ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए हम खुश हैं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचार साझा करेंगे और भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को कोविन की पेशकश करेगा।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन को विदेश सचिव एच.वी. श्रृंगला, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और शर्मा भी संबोधित कर सकते हैं। एनएचए ने अपने वेबसाइट पर बयान जारी कर बताया कि डिजिटल सम्मेलन में विभिन्न देशों के स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  सोनम वांगचुक- सोनम वांगचुक के साथ अनशन पर डटे हैं 30 से अधिक प्रदर्शनकारी
  • Related Posts

    नीट पेपर लीक के बाद क्या सुधार किए? SC ने सरकार से क्या-क्या मांगा जवाब

    Spread the love

    Spread the loveनीट-यूजी पेपर लीक के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को परीक्षा सुधारों को लागू करने की दिशा में हुई प्रगति…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *