पति रितेश संग मीडिया के सामने लिपलॉक करती नजर आई राखी सावंत, वीडियो जमकर हुआ वायरल ।।

Spread the love

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। सीजन 15 के आखिरी पड़ाव में पांच कंटेस्टेंट्स यानी तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल पहुंचे हैं। लेकिन ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में सीजन 15 में नजर आए लगभग सभी कंटेस्टेंट्स मौजूद हुए। इस दौरान राखी सावंत भी अपने पति रितेश के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में नजर आने वाले सभी सेलेब्स के वीडियो छाए हुए हैं। लेकिन राखी सावंत की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं क्योंकि इनमें राखी सावंत अपने पति रितेश को मीडिया के सामने किस करती नजर आ रही हैं।
दरअसल, बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग पूरी करने के बाद राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ मीडिया के सामने पहुंचीं। इस दौरान दोनों ही पीले कलर के आउटफिट में एक-दूसरे से ट्विनिंग करते नजर आए। इस मौके पर कई मीडियाकर्मियों ने राखी सावंत से कहा कि आप रितेश को एक बार किस कर लो। राखी ने भी सभी मीडियाकर्मियों की इस बात को एक सेकंड में मान लिया। वह रितेश के पास गईं और उन्हें किस करने के लिए आगे बढ़ने लगीं। लेकिन इस मौके पर रितेश थोड़ा घबराते हुए नजर आए। वह हिचकिचाहट में पीछे हो रहे थे। लेकिन राखी ने रितेश को पकड़कर लिपलॉक कर लिया।
राखी सावंत और रितेश का प्यार यहीं खत्म नहीं हुआ। राखी सावंत ने एक नहीं बल्कि दो बार अपने पति रितेश को किस किया। वायरल तस्वीरों में ये चीज साफ देखी सकती है। राखी और रितेश की ये केमिस्ट्री देखकर हर कोई हल्ला मचाने लगता है। दूसरी तरफ रितेश भी थोड़ा शरमाने लगे।

और पढ़े  वेनेजुएला में भूकंप से तबाही- भूकंप प्रभावित इलाकों में भारत चलाएगा ऑपरेशन अमिस्ताद, सैनिकों का दल रवाना

Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *