न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से भारत को हराया, लगातार 2 मैच हारकर सेमीफाइनल की लगभग उम्मीद खत्म ।

Spread the love

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ भारत के सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।
सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 110 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के बाद लगातार दूसरे मैच में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। राहुल 18 रन, ईशान 4 रन, रोहित 14 रन, कोहली 9 रन, पंत 12 रन, हार्दिक 23 रन, शार्दुल शून्य ही बना सके। जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी को दो विकेट मिला। साउदी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया।

111 रन के मामुली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, कप्तान केन विलियमसन 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान कोहली का बतौर कप्तान यह आखिरी टी-20 विश्व कप है। वह अब तक टीम इंडिया को एक भी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जिता सके हैं।

लगातार दो हार के साथ भारतीय टीम भारतीय ग्रुप-2 में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया को इससे पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है । पाकिस्तान पहले और अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर है।

और पढ़े  परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान, ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

Spread the love
  • Related Posts

    होर्मुज में बिगड़े हालात: ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, 3 पर की गोलीबारी

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। बुधवार को ईरानी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *