नैनीताल : ( हाईकोर्ट ) – न्यायमूर्ति आलोक वर्मा नैनीताल हाईकोर्ट के स्थायी जज बने, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ ।

Spread the love

जस्टिस आलोक वर्मा ने मंगलवार को हाईकोर्ट में स्थायी जज पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना पढ़ी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक वर्मा को उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस धानिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी सहित हाईकोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद थे

न्यायमूर्ति आलोक वर्मा मई 2019 में उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज बनाए गए थे। वे इससे पूर्व उत्तराखंड के कई जिलों के जिला न्यायाधीश व प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय उत्तराखंड रहे। न्यायमूर्ति आलोक वर्मा के उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थाई जज बनाए जाने पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने बधाई दी। संवाद


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- विजिलेंस ने किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते किया  गिरफ्तार
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *