AIIMS ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से 1 और मौत हुई, 15 नए संक्रमित मिले 133 पहुंची मरीजों का आंकड़ा

ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से देहरादून निवासी एक मरीज की मौत हो गई। वहीं ब्लैक फंगस के 15 नए मरीज भी मिले हैं। एम्स में ब्लैक फंगस के अब तक 92 केस मिले हैं। इनमें से एम्स में अब सात संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार होने जा रहा है। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया मंगलवार को देहरादून के माजरा निवासी 68 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया मरीज ब्लैक फंगस के संक्रमण से ग्रस्त था। उन्होंने बताया स्वस्थ होने के बाद एक मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया है। हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अब तक संस्थान में ब्लैक के 92 मरीज मिल चुके है।

इनमें सात संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हुई थी। जबकि दो मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। उन्होंने बताया वर्तमान में म्यूकोरमाइकोसिस केयर वार्ड में 83 मरीज भर्ती है।

और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…