नैनीताल/ भवाली : सड़क पर ब्रेक फेल होने पर कार के ऊपर गिरी बस, यात्रियों की बाल-बाल बची जान।

Spread the love

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची धाम के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। सोमवार को हल्द्वानी से रानीखेत द्वाराहाट की तरफ जा रही केएमओ की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकराकर उसके ऊपर गिर गई। बस कार के ऊपर पलटने से दोनों वाहनों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों वाहनों में  सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
वहीं, सड़क के बीच हादसा होने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट हल्द्वानी की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को एक घंटे तक फजीहत का सामना करना पड़ा।

बस के परिचालक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया बस में 10 यात्री सवार थे। बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भवाली कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड होगा खत्म, मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ेंगे हजारों बच्चे
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून- पीसी ध्यानी यूपीसीएल के नए एमडी, यूजेवीएनएल की कमान एके सिंह को, आज जारी होंगे आदेश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएलप्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को सचिवालय में साक्षात्कार हुए। इस दौरान इन पदों के लिए 14 आवेदक आए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *