नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

Spread the love

पूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर चले गए। अगले दिन मौत होने के बाद दोस्तों ने शव को खेत में दफना दिया और घटना को छिपाने का प्रयास किया।

पुलिस जांच के दौरान करीब 14 दिन बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।मृतक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी देसल के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार अमनदीप सिंह 14 अगस्त को गांव के कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने इसकी सूचना थाना फत्तूढींगा पुलिस को दी। कई दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों ने जब अमनदीप की मोबाइल डिटेल की जांच करवाई तो सामने आया कि उसने आखिरी बार अपने कुछ दोस्तों से बातचीत की थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ
थाना फत्तूढींगा पुलिस अमनदीप के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने लाई। थाना फत्तूढींगा के एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर गांव के युवक वरिंदर और पलविंदर उर्फ अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने खेत में शव दबाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धान के खेत से अमनदीप सिंह का शव बरामद कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया है। एसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम करवाने और परिवार के बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  पंजाब- हर 21 मिनट में जा रही एक व्यक्ति की जान, 9.22 फीसदी बढ़ी मृत्यु दर, इस रिपोर्ट में आया सामने

Spread the love
  • Related Posts

    पंजाब: पुलिस मुख्यालय-BJP कार्यालय उड़ाने की साजिश नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveचंडीगढ़ व पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) की पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट से…


    Spread the love

    पंजाब में BJP का ‘मिशन 117’: सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)…


    Spread the love