देहरादून : नेहा जोशी को बनाया गया भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

Spread the love

उत्तराखण्ड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की गई है। आज नई दिल्ली में जारी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाय गए है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का दायित्व निभा रही है। वह भा0ज0पा0 की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अनेको राष्ट्रीय चैनलों में भी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने के लिए चर्चित रही है।
नेहा जोशी ने पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में 03 वर्ष का वृहद अनुभव प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिीकरण में रसोई गैस उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नेहा जोशी ने अपनी उच्च शिक्षा, वाॅशिंगटन विश्वविद्यालय, अमरिका से सामाजिक कार्यो में स्नातकोत्तर की है उनकी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून से जबकि स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रहण की है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सावधान: जनगणना करने वाला प्रगणक आपसे नहीं मांगेगा कोई दस्तावेज, मैसेज या एप पर न करें क्लिक
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *