उत्तराखंड : राज्य में आज 33 संक्रमित मिले, 1 की मौत, 711 हुए एक्टिव केस 

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 33 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 140 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 711 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 24279 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में 6, चमोली में 1, चंपावत में 1, देहरादून में 8, हरिद्वार में 5, नैनीताल में 3, पौड़ी में 1, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 1,  ऊधमसिंह नगर में 1 और उत्तरकाशी में 1 मामला सामने आया है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341307 हो गई है। इनमें से 327252 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे CM धामी, 19 जिलों की 393 इकाइयों के पदाधिकारी जुटे
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…