थाईलैंड काॅल गर्ल खुलासा लखनऊ एक स्पा सेंटर पर बुलाई जाती थी

Spread the love

लखनऊ में कोरोना से थाईलैंड की लड़की के मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की को थाईलैंड से लखनऊ के स्पा सेंटर में काम करने के लिए बुलाया जाता था. वो एक स्पा सेंटर पर काम भी करती थी. जांच में पता चला कि लड़की सलमान की मदद से भारत आती थी.
सलमान की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसे विभूतिखंड थाने में लाई और तीन घंटे तक पूछताछ की. सलमान ने पुलिस को बताया कि वो रायपुर निवासी राकेश शर्मा के कहने पर मदद करने आया था. डीसीपी संजीव, एडीसीपी कासिम और इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर ने सलमान के पूरे बयान की रिकॉर्डिंग कराई है. सलमान के बयान के बाद पुलिस ने राकेश शर्मा से मोबाइल पर पूछताछ की है.

इस मामले में सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सांसद संजय सेठ के बेटे ने अय्याशी के लिए उसे बुलाया था. संजय सेठ ने इस बात को पूरी तरह झूठ और निराधार बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है.

आपको बता दें कि थाईलैंड से भारत आई लड़की की 28 अप्रैल को तबियत खराब हो गई थी. दूतावास से संपर्क करने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में पता चला कि वो कोरोना संक्रमित है. ऑक्सीजन स्तर लगतार गिरने की वजह से 3 मई को उसकी मौत हो गई. थाईलैंड दूतावास को इसकी जानकारी दी गई. वहां से परमिशन मिलने के बाद 5 मई को लड़की का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया।

और पढ़े  दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *