पूर्व सांसद पप्पू यादव हुए गिरफ्तार लाया गया गांधी मैदान थाने

जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को पटना के गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने लिखा कि मुझे गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने लाया गया है। बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाए थे।

अपनी गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट करने के बाद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया। पप्पू यादव ने उसमें लिखा कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। पीएम साहब, सीएम साहब दे दो फांसी, या, भेज दो जेल झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा।

और पढ़े  GTA 6 के लिए पेड लीव ले रहे कर्मचारी: रिलीज से पहले ही प्री-ऑर्डर एक बिलियन डॉलर पार, गेम का ऐसा क्रेज क्यों?
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…