एक सितंबर से नए रेट पर जोर
पशुपालकों का कहना है कि भैंस के दूध का 100 रुपये प्रति लीटर और गाय के दूध का 80 रुपये प्रति लीटर मूल्य तय करने का उद्देश्य बढ़ती लागत के बीच पशुपालन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखना है। जींद समेत अन्य जिलों में भी इस मुद्दे पर बैठकें जारी हैं। आने वाले दिनों में दूध के नए रेट को लेकर पशुपालकों की मुहिम और तेज होने की संभावना है।





