तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस कदर अपराधियों को एनकाउंटर का खौफ है, शामली में हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे 3 गैंगेस्टर, बोले अब कभी नहीं करेंगे अपराध

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपराध पर लगातार हो रही कार्रवाई के बाद अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ इस कदर हैं कि कई जिलों में अपराधी खुद अपराध से तौबा कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शामली में देखने को मिला। यहां कैराना कोतवाली में तीन गैंगेस्टर हाथ उठाकर खुद पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस के सामने अपराध से तौबा कर ली। कैराना पुलिस के निरंतर दबाव एवं कानूनी कार्रवाई के डर से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार वांछित गैंगस्टरो की धरपकड़ के लिए दबिश अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के लगातार दबाव एवं अन्य कानूनी कार्रवाई के डर से शुक्रवार को वांछित गैंगस्टर के तीन आरोपी मोमीन, इंतजार व मंगता निवासी गांव रामड़ा थाना कैराना पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कैराना थाने पर बलवा, हत्या का प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को तीनों गैंगेस्टर हाथ उठाकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। गैंगस्टरों का कहना था कि वह अपराध से तौबा कर सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस के सामने भविष्य में अपराध न करने की कसम भी खाई।


Spread the love
और पढ़े  आजम पर शिकंजा:- सरकारी धन का दुरुपयोग, ब्लैक मनी, फर्जी दानदाता, डमी ट्रस्टी, ये प्रमाण बने कार्रवाई की वजह
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *