उत्तर प्रदेश : रामपुर में कैंटर व कार की भिड़ंत, हादसे में छह लोगों की मौके पर मौत..

Spread the love

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर डीसीएम व ईको कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक नवविवाहित दंपती की भी मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव व घायलों को कार में से निकलावाया और अस्पताल भिजवाया। ग्रेटर नोएडा निवासी धीरज की शादी के लिए कुसुम उर्फ लाली, बब्लू और भीम सिंह ईको कार से बिहार गए थे। जहां पर धीरज की रिंकी से शादी हुई थी। शादी के बाद धीरज-रिंकी व अन्य लोग कार से वापस घर जा रहे थे। कार राहुल चला रहा था। इस दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अजीतपुर बाईपास पर कार यूपी 16सीवी 6720 को सामने से मुरादाबाद की ओर से आ रहे डीसीएम यूपी 15 एफटी 0199 ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव व घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकी व एक अन्य की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में डायरी की एंट्री, चंपत राय के दावे से उठे सवाल,लिखी पूरी कहानी
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *