डीएम ,एसपी ने निर्माणाधीन पार्क की हकीकत देखी

Spread the love

कालपी जालौन

बुधवार को कालपी नगर आगमन पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार यमुना नदी के किनारे निर्माणाधीन वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा एवं पार्क के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
विदित हो कि कालपी फोरलेन हाईवे पर यमुना नदी के पुल के समीप विशाल महारानी लक्ष्मी बाई पार्क तथा वीरांगना की प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा काम कराया जा रहा था लेकिन अब नगर पालिका परिषद के द्वारा काम कराया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार के मुताबिक पहले चरण में 45लाख रुपए से अधिक का निर्माण कराया जा रहा है। क्योंकि बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार में निर्मित हो रहे लक्ष्मी बाई पार्क का कार्य जिला प्रशासन के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार हो गया है। डीएम एवं एसपी ने पार्क एवं प्रतिमा के निर्माणाधीन पार्क का घूम घूम कर निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को प्रभावी निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,कोतवाल रूप कृष्ण त्रिपाठी एवं जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।

फोटो-निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण करते डीएम, एसपी


Spread the love
और पढ़े  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प
  • Related Posts

    बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *