विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति दे दी है। यूजीसी के अनुसार, यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप लिया गया है। इसके तहत चार वर्षीय ऑनर्स स्नातक डिग्री पूरी कर चुके छात्र निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों और यूजीसी नियमों के अनुसार एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।

एक वर्षीय PG कार्यक्रम शुरू करने के लिए जरूरी शर्तें

यूजीसी के अनुसार, जिन उच्च शिक्षा संस्थानों को किसी विषय में ऑनलाइन माध्यम से दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम चलाने की अनुमति मिली हुई है, वे उसी विषय में एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और यूजीसी के तय नियमों का पालन करना होगा।

 

एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम शुरू करने से पहले संस्थान को अपने सक्षम शैक्षणिक निकायों जैसे अध्ययन बोर्ड (BoS), अकादमिक परिषद, कार्यकारी परिषद या अन्य संबंधित संस्थाओं से मंजूरी लेनी होगी। साथ ही, पाठ्यक्रम को यूजीसी के पीजी पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार करना होगा और ऑनलाइन व ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) से जुड़े यूजीसी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

 

कौन ले सकेगा एक वर्षीय PG में प्रवेश?

  • एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और यूजीसी के सभी नियमों के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे।
  • केवल वही उच्च शिक्षा संस्थान यह कोर्स शुरू कर सकेंगे, जिन्हें पहले से संबंधित विषय में दो वर्षीय PG कार्यक्रम को ऑनलाइन या ODL मोड में चलाने की मंजूरी मिली हुई है।
  • इस कार्यक्रम में प्रवेश केवल उन छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने चार वर्षीय ऑनर्स स्नातक डिग्री पूरी की है और तय पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • MBA, MCA और PGDM जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए प्रवेश नियम संबंधित नियामक संस्थाओं के तय मानकों के अनुसार ही लागू रहेंगे।
  • पाठ्यक्रम, पढ़ाई की सामग्री, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट स्ट्रक्चर और अन्य शैक्षणिक नियमों को UGC के दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार तैयार करना होगा।
और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…