झूठी खबर पर ना दें ध्यान : लता मंगेशकर की सेहत में हुआ थोड़ा सुधार ।

Spread the love

लता मंगेशकर 8 जनवरी से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है लेकिन इस बीच गायिका की खराब सेहत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसपर आपको यकीन नहीं करना चाहिए। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि लता मंगेशकर की हालत में थोड़ा सा सुधार दिखा है। लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है।
लता मंगेशकर की प्रबंधन टीम ने वायरल हो रहीं झूठी खबरों को लेकर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि गायिका के स्वास्थ्य के बारे में कई झूठी अफवाहें इंटरनेट पर घूम रही हैं। अपने प्रशंसकों से इस तरह की खबरों पर विश्वास न करने की अपील की। दरअसल सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में तो उनके निधन की खबरें भी धड़ल्ले से शेयर की जा रही है। अमर उजाला भी आपसे यही अपील करता है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
एक ईमानदार अपील। कृपया किसी भी झूठी खबर को हवा न दें, लता मंगेशकर इलाज के तहत आईसीयू में हैं। डॉ प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की उनकी टीम द्वारा इलाज किया गया। परिवार और डॉक्टरों को अपनी जगह चाहिए। आइए हम लता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने और घर लौटने की प्रार्थना करें। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लता मंगेशकर अपने जीवन के 93वें साल में चल रही हैं। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी ग्रसित हैं। बीमारी और उनकी उम्र को ख्याल में रखते हुए उनको आईसीयू में रखा गया है। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।

और पढ़े  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 58 की आयु पूरी करने वाले दिव्यांग कर्मी होंगे कार्यमुक्त, इसलिए लिया ये निर्णय

Spread the love
  • Related Posts

    Rain: मुंबई, हिमाचल और जम्मू में आफत बनी बारिश, कई इलाकों में राहत, मानसून पर IMD के ताजा अनुमान क्या?

    Spread the love

    Spread the loveआज दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश के बाद आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव के मुताबिक मानसून जल्द ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश…


    Spread the love

    15 दस्तावेज दिखाकर भी असम का शख्स नहीं साबित कर सका नागरिकता, HC ने माना विदेशी

    Spread the love

    Spread the loveअसम में नागरिकता से जुड़े एक मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ दस्तावेज होना ही भारतीय नागरिक साबित करने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *