बड़ी दुर्घटना : मुंबई तारदेव इलाके के 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 28 घायल अस्पताल में भर्ती ।

मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला कमला बिल्डिंग है। इस आग की घटना में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।  

सीएफओ मुंबई हेमंत परब ने बताया कि अब तक 28 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में अग्निशमन की व्यवस्था है, लेकिन आग के कारण का पता अभी तक नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि इमारत में धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हो रही है।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

18वीं मंजिल पर लगी आग
20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

और पढ़े  फ्लाईदुबई विमान हमला बड़ी चूक, अब इस्राइल की क्या तैयारी? मोसाद के पूर्व शीर्ष अफसर से खास बातचीत
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…