चारधाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को डाक से अब घर बैठे मिलेगा बाबा केदार का प्रसाद, श्रद्धालु के नाम से की जाएगी पूजा अर्चना ।

Spread the love

इस महामारी के दौर में बाबा केदार के भक्तों को डाक और कोरियर से बाबा केदार का प्रसाद भेजने की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर ने छह वर्षों में चारधाम यात्रा पर आए डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के फोन नंबर एकत्रित किए हैं जिनसे संपर्क कर प्रसाद भेजा जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के नाम से धाम में बाबा की पूजा-अर्चना भी होगी। जिलाधिकारी ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए श्रद्धालुओं से संपर्क करने के लिए मिनी कॉल सेंटर स्थापित करने की बात कही है।

केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर की ओर से जिले के 136 महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के माध्यम से चौलाई के लड्डूू के 1 लाख 39 हजार पैकेट, चौलाई पंजरी के 72 हजार पैकेट, धूप के 90 हजार पैकेट, बेलपत्र के 1 लाख 50 हजार पैकेट, शहद के 35 हजार पैकेट, केदारनाथ स्थित उदक कुंड के जल के 45 हजार छोटी प्लास्टिक शीशी, बाबा केदार की समाधि की भस्म के 35 हजार पैकेट तैयार किए जा चुके हैं। अब तक तैयार सामग्री को अलग-अलग व संपूर्ण पैकिंग के साथ वेबसाइट  वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है। 

वर्ष 2014 से 2019 तक चारधाम यात्रा पर आए डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के मोबाइल नंबर विभिन्न माध्यमों से एकत्रित किए गए हैं। इन भक्तों से बाबा केदार के प्रसाद व धाम में ऑनलाइन पूजा-अर्चना के लिए संपर्क किया जाएगा। जो भी इच्छुक श्रद्धालु बुकिंग करेंगे, उन्हें प्रसाद उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कार्यालय में मिनी कॉल सेंटर स्थापित की योजना है।

और पढ़े  हल्द्वानी- जमीन दिलवाने के नाम पर विधवा से 53 लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

-मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 👇

बाबा केदार के प्रसाद को श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उनसे मोबाइल पर संपर्क किया जाएगा। इसके लिए केदारनाथ सोविनियर ग्रोथ सेंटर की योजना सराहनीय है। जल्द ही कॉल सेंटर स्थापित करते हुए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *