ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी समेत चार पर लगा आरोप ।

नानकमत्ता। चार दिन पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के पर्स से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसे परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर उसकी पत्नी, ससुर, सास तथा साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

सोमवार को वार्ड नंबर छह प्रेम कॉलोनी निवासी राममूर्ति पुत्र फूलचंद ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसने अपने एकमात्र पुत्र अमित का विवाह दो वर्ष पहले सितारगंज के गणेश मंदिर के पास निवास करने वाले हरिओम रस्तोगी की पुत्री नेहा रस्तोगी से किया था। विवाह के बाद ससुराली तथा नेहा अमित से परिवार से अलग रहने तथा परिजनों से संबंध न रखने के लिए आएदिन प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग मानसिक रूप से परेशान अमित ने चार जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

बताया कि मृतक की पेंट की जेब में रखे पर्स से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी नेहा रस्तोगी, ससुर हरिओम रस्तोगी, सास चंदा तथा साले शिवम रस्तोगी को जिम्मेदार ठहराया था। राममूर्ति ने पुलिस को सुसाइड नोट सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: 5अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…