चमोली : पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने मनाया जन्मदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन‌..

Spread the love

पोखरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी के आवास पर भारी संख्या में जुटे समर्थक और स्थानीय लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन–पोखरी। पूर्व कृषि मंत्री व कांग्रेस नेता राजेंद्र भंडारी का शुक्रवार को जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन को मनाने क्षेत्रीय लोग, समर्थक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जुटे। उनके पोखरी नगर स्थित राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जन्मदिवस की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री के जन्मोत्सव पर गायककार किशन महिपाल और हेमा नेगी करासी के गीतों पर लोग खूब थिरके। बधाणी संस्था की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शक दीर्घा का खूब मन मोहा। किशन महिपाल ने जख दयबतों का ठों छन भैजी गीत की प्रस्तुति के बाद कई गानों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने अपने जन्मदिन पर पहुंचे समर्थकों ,कार्यकर्ताओं और चहेतों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि वह पूर्व की भांति हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिये तत्पर रहेंगे। कहा कि चमोली जनपद को आदर्श जनपद बनाना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। पेयजल, संचार, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता त्रस्त होकर रह गयी है ,महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी चरम पर है, पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा है, सरकार द्वारा केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है। विकास और रोजगार सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। 2022 का विधान सभा चुनाव कांग्रेस का होगा, जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पीसीसी सदस्य रविन्द्र नेगी,पूर्व राज्मंत्री ठाकुर सिंह राणा, मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख पोखरी प्रीति भंडारी, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, भागीरथी रावत, सतेंद्र कंडारी सभासद, प्रदेश सचिव कांग्रेस सतेन्द्र नेगी, जगदीश भट्ट नगर अध्यक्ष, संतोष चौधरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, कुंवर सिंह चौधरी, बलराम नेगी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, देवेंद्र बर्तवाल विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, संतू नेगी, नवीन राणा, बीरेंद्र भण्डारी, फतेराम सती के साथ ही कई समर्थक मौजूद थे। इस दौरान बदरीनाथ विधानसभा के दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पोखरी पहुंचे हुए थे।

और पढ़े  हल्द्वानी- पुलिस चौकी से 60 मीटर...फिर भी नकाबपोशों ने उड़ाए लाखों..

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *